Translate

भारत मे कंप्युटर के विकास पर आधारित 75 प्रश्न-उत्तर का संग्रह

प्रश्न-उत्तर

मेरा यह लेख एक प्रश्न -उत्तर संग्रह है, जो आप को भारत मे कंप्युटर के प्रारंभ से लेकर अब तक हुई बहुत सी घटनाओं की जानकारी देगा । जबकि आप भारत मे कंप्युटर युग के प्रारंभ और विकास पर मेरा लेख पढ़ सकते हैं । 

प्र०-1 भारत का पहला कंप्यूटर कौनसा था ?

उ०- भारत का प्रथम कंप्यूटर HEC-2M था। जिसे भारत ने सन 1956 को ₹ 1000000 में         ख़रीदा था । इसे कलकत्ता के भारतीय सांख्यिकी संस्थान में स्थापित किया गया था। यह एक     नंबर क्रंचिंग मशीन से ज्यादा कुछ नहीं था और आकार में बहुत बड़ा था। इसकी लंबाई 10      फीट, चौड़ाई 7 फीट और ऊंचाई 6 फीट थी।

प्र०-2 HEC-2M का फुल फार्म क्या है ? 

उ०- HEC-2M   का फुल फार्म Hollerith Electronic Computer Model 2M है । 

प्र०-3 HEC-2M का निर्माण किसने किया और कहाँ किया था ? 

उ०- HEC-2M का निर्माण A.D BOOTH ने सन 1954 मे Birbek College London मे          किया था । 

प्र०-4 भारत ने सन 1958 मे रूस से कौन-सा कंप्युटर खरीदा था ?

उ०-भारत ने सन 1958 मे रूस से Ural-1 नाम का कंप्युटर खरीदा था । 

प्र०-5-ISI का फुल फॉर्म क्या है ?

उ०- ISI का फुल फॉर्म Indian Statistical Institute है ।

प्र०-6 -TIFRAC क्या है? 

उ०-TIFRAC (टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च ऑटोमैटिक कैलकुलेटर) भारत में            विकसित पहला कंप्यूटर था, जो टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च, मुंबई में लगाया         गया था। 

प्र० 7-भारत मे पहला फोर्ट्रान भाषा का इस्तेमाल करने वाला कंप्युटर कौन-सा था ?

उ०-भारत मे प्रथम फोर्ट्रान भाषा का कंप्युटर IBM-1620 था ? 

प्र० 8-TIFRAC कैसा कंप्युटर था?

उ०-TIFRAC एक Mainframe कंप्युटर था, जिसे वैज्ञानिक गणनाओ के लिए विकसित किया      गया था? 

प्र० 9- TIFRAC किस पीढ़ी का कंप्युटर था ?

उ०- TIFRAC प्रथम पीढ़ी का कंप्युटर था । 

प्र० 10-भारत में आईटी सेवाओं का इतिहास क्या है?

उ०-भारत के आईटी सेवा उद्योग का जन्म 1967 में बरोज के साथ साझेदारी में टाटा समूह की     स्थापना के साथ मुंबई में हुआ था। पहला सॉफ्टवेयर निर्यात क्षेत्र, SEEPZ -  जिसे                आधुनिक भारत मे आईटी पार्क का अग्रदूत  कह सकते हैं - 1973 में मुंबई में स्थापित किया      गया था।

प्र० 11- भारत मे कंप्युटर अनुसंधान का जनक कौन कहलाता हैं ? 

उ०- रंगास्वामी नरसिम्हन (17 अप्रैल, 1926 - 3 सितंबर, 2007) एक भारतीय कंप्यूटर           वैज्ञानिक थे, जिन्हें भारत में कंप्यूटर विज्ञान अनुसंधान का जनक माना जाता है।

प्र० 12-भारत का पहला सुपर कंप्यूटर कौन सा है?

उ०-परम भारत में विकसित पहला सुपर कंप्यूटर था।

प्र० 13 -परम का फुल फॉर्म क्या है?

उ०-PARAM का फुल फॉर्म पैरेलल मशीन है

प्र० 14 -भारत का नवीनतम सुपर कंप्यूटर कौन सा है?

उ०-परम अनंत भारत का नवीनतम सुपर कंप्यूटर  है । 

प्र० 15 -सिद्धार्थ कंप्यूटर क्या है?

उ०-सिद्धार्थ भारत में विकसित पहला डिजिटल कंप्यूटर था। इसका निर्माण इलेक्ट्रॉनिक्स 

    कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया द्वारा किया गया था। इसे 16 अगस्त 1986 को बैंगलोर के मुख्य 

    डाकघर में स्थापित किया गया था।

प्र० 16- कंप्युटर सोसाइटी ऑफ इंडिया का गठन किस वर्ष मे हुआ ?

उ०-कंप्युटर सोसाइटी ऑफ इंडिया का गठन वर्ष 1965 मे हैदराबाद मे हुआ । 

प्र० 17- भारत मे SOFTWARE INDUSTRY के जनक किसे कहा जाता है?

उ०-फकीर चंद कोहली को सॉफ्टवेयर इंडस्ट्री का जनक कहा जाता है । 

प्र० 18- भारत में आईटी क्रांति किसने लाई?  

उ०-श्री सैम पित्रोदा  

प्र० 19- भारत में इंटरनेट की शुरुआत कब हुई?

उ०-15 अगस्त, 1995

प्र० 20- भारत मे सुपर कंप्युटर के जनक कौन हैं ? 

उ०-श्री विजय पी० भाटकर 

प्र० 21-भारत मे कंप्युटर अनुसंधान का जनक कौन कहलाता हैं ? 

उ०-रंगास्वामी नरसिम्हन (17 अप्रैल, 1926 - 3 सितंबर, 2007) एक भारतीय कंप्यूटर

     वैज्ञानिक थे, जिन्हें भारत में कंप्यूटर विज्ञान अनुसंधान का जनक माना जाता है।

प्र० 22 भारत में मोबाइल फोन की शुरुआत कब हुई?

उ०-अगस्त 1995 में, पश्चिम बंगाल के तत्कालीन मुख्यमंत्री, ज्योति बसु ने तत्कालीन केंद्रीय 

     दूरसंचार मंत्री सु खरम को भारत में पहला मोबाइल फोन कॉल किया।

प्र० 23- भारत का पहला स्मार्टफोन कौन सा है?

उ०-एचटीसी ड्रीम (HTC Dream)

प्र० 24- भारत में एंड्राइड फ़ोन कब आया ?

उ०-जुलाई 2009 में एचटीसी मैजिक के लॉन्च के साथ भारत को एंड्रॉइड मिला।

प्र० 25- भारत में डिजिटल भुगतान की शुरुआत किसने की?

उ०-1996 में, भारतीय औद्योगिक ऋण और निवेश निगम (ICICI) ने अपनी शाखाओं में             इलेक्ट्रॉनिक बैंकिंग का उपयोग करके भारत में ऑनलाइन बैंकिंग सेवाओं की शुरुआत की।      बाद में 1999 में, HDFC, IndusInd और Citi जैसे बैंकों ने ऑनलाइन बैंकिंग सुविधाएं       शुरू कीं।

प्र० 26- UPI का जनक कौन है?

उ०-यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) को भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) द्वारा      विकसित किया गया था जिसे भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) और भारतीय बैंक संघ             (आईबीए) द्वारा स्थापित किया गया था।

प्र० 27- UPI किस देश में स्वीकार किया जाता है?

उ०-पड़ोसी देश नेपाल भारत का UPI सिस्टम अपनाने वाला पहला विदेशी देश था। एनपीसीआई की अंतरराष्ट्रीय शाखा एनपीसीआई इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड (एनआईपीएल) ने नेपाल में यूपीआई सेवाओं को तैनात करने के लिए गेटवे पेमेंट्स सर्विस (जीपीएस) और मनम इन्फोटेक के साथ भागीदारी की है।

प्र० 28-भारत में पहला सिम कार्ड कौन सा था?

उ०-1995 में, मोबाइल टेलीफोनी को निजी भागीदारी के लिए खोले जाने के कुछ महीनों बाद, एस्सार सेलफोन ब्रांड नाम के तहत दिल्ली में जीएसएम संचालन शुरू करने वाली पहली कंपनी बन गई।

प्र० 29 - सर्वप्रथम भारत में सुपर कंप्युटर कौन लाया ? 

उ०-1970 में, प्रमुख दूरदर्शी और एशियन पेंट्स के संस्थापक श्रीमान चंपकलाल चोकसी ने भारत के पहले सुपरकंप्यूटर को खरीदने के लिए ₹8 करोड़ खर्च किए । 

प्र० 30 -SEEPZ क्या है ? 

उ०-SEEPZ भारत का पहला सॉफ्टवेयर निर्यात क्षेत्र है ? 

प्र० 31-वर्ष 2021 में किस कंप्यूटर की 50वीं वर्षगांठ थी ?

उ०-वर्ष 2021 भारत के पहले डिजिटल कंप्यूटर के निर्माण की 50वीं वर्षगांठ थी । 1969 में         भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र में स्वदेशी रूप से विकसित होने के बाद, कंप्यूटर, TDC-12,     1971 में हैदराबाद में इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (ECIL) द्वारा बनाया गया था।

प्र० 32- कंप्युटर TDC-12 की फुल फॉर्म क्या है ?

उ०-Trombay Digital Computer-12 

प्र० 33- C-DAC की फुल फॉर्म क्या है ? 

उ०-Centre for Development of Advanced Computing

प्र० 34 -SEEPZ की फुल फॉर्म क्या है ? 

उ०-सांताक्रूज इलेक्ट्रॉनिक निर्यात संवर्धन क्षेत्र (सीप्ज़) Santacruz Electronics Export         Processing Zone 

प्र० 35- भारत मे प्रथम ऐनलॉग कंप्युटर का निर्माण किसने किया ? 

उ०-भारत मे प्रथम ऐनलॉग कंप्युटर के निर्माण का श्रेय 

प्र० 36-भारत मे TCS की स्थापना कब हुई ? 

उ०-वर्ष 1968 मे 

प्र० 37- ISI और जदावपुर यूनिवर्सिटी ने मिलकर कौन से कंप्युटर का निर्माण किया ? 

उ०-ISI ने एक अन्य कंप्युटर का निर्माण किया, जिसका नाम ISIJU-1 रखा। यह कंप्युटर 

     ट्रैन्ज़िस्टर बेस्ड कंप्युटर था, जिसे ISI और जदावपुर यूनिवर्सिटी ने मिलकर बनाया था

प्र० 38- टाटा समूह द्वारा निर्मित सुपर कंप्यूटर का नाम बताए । 

उ०-EKA सुपरकंप्यूटर दुनिया में चौथा सबसे तेज और एशिया में सबसे तेज सुपर कंप्युटर था 

    जिसका निर्माण वर्ष 2007 मे टाटा समूह की कम्प्यूटेशनल रिसर्च लेबोरेटरी द्वारा किया गया । 

प्र० 39- विशेष आर्थिक क्षेत्र (SEZ) अधिनियम कब पारित हुआ ?

उ०-विशेष आर्थिक क्षेत्र (एसईजेड) अधिनियम पारित। SEZ को "व्यापार, शुल्क और शुल्कों के 

    लिए विशेष रूप से सीमांकित शुल्क मुक्त एन्क्लेव के रूप में परिभाषित किया गया है जिसे 

    विदेशी क्षेत्र (सीमा शुल्क क्षेत्राधिकार से बाहर) माना जाता है"।

प्र० 40- भारत मे इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन का इस्तेमाल किस वर्ष मे शुरू हुआ ? 

उ०- भारत मे इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन का इस्तेमाल का इस्तेमाल वर्ष 2004 मे हुआ ?

प्र० 41- भारतीय रेलवे में टिकटों की इंटरनेट आधारित बुकिंग कब शुरू हुई ? 

उ०- भारतीय रेलवे में टिकटों की इंटरनेट आधारित बुकिंग वर्ष 2002 मे हुई ?

प्र० 42- Simputer क्या है ? 

उ०-सिम्प्यूटर, एक हाथ से पकड़े जाने वाला बहुभाषी कंप्यूटर है , जिसे आईआईएससी और 

    एनकोर सॉफ्टवेयर लिमिटेड इंजीनियरों के एक समूह द्वारा वर्ष 2001 मे बैंगलोर में डिजाइन 

    किया गया । 

प्र० 43- भारत सरकार ने ब्रॉडबैंड नीति की घोषणा किस वर्ष मे की ? 

उ०-भारत सरकार ने ब्रॉडबैंड नीति की घोषणा वर्ष 2004 मे की। इसमे घर के लिए फाइबर,

    डीएसएल, केबल टू होम आदि शामिल था ? 

प्र० 44- टाटा समूह ने VSNL का अधिग्रहण कब किया ? 

उ०-वर्ष 2001 मे 

प्र० 45- भारत मे आईटी ऐक्ट कौन से वर्ष मे लागू हुआ ? 

उ०-वर्ष 2000 मे 

प्र० 46- भारतीय कंपनी इंफ़ोसिस NASDAQ मे किस वर्ष मे सूचीबद्ध हुई ? 

उ०-इन्फोसिस नैस्डैक में वर्ष 1999 मे सूचीबद्ध हुई ? 

प्र० 47-"आईटी इंडियाज टुमॉरो" किसने घोषित किया है?

उ०-वर्ष 1998 मे भारत के प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी ने "आईटी इंडियाज टुमॉरो"         की घोषणा की।

प्र० 48-Y2K समस्या क्या थी ? 

उ०-Y2K की समस्या डेट से संबंधित थी । कंप्युटर इंजीनियरों ने  कंप्युटर मे तारीख को छोटा 

    कर दिया क्योंकि कंप्यूटर में डेटा स्टोरेज महंगा था। पर जैसे-जैसे वर्ष 2000 निकट आया, 

    कंप्यूटर प्रोग्रामरों ने महसूस किया कि कंप्यूटर 00 की व्याख्या 2000 के रूप में नहीं, 

    बल्कि 1900 के रूप में कर सकते हैं । 

प्र० 49- NASSCOM की स्थापना कब हुई ? 

उ०-वर्ष 1988 मे 

प्र० 50 -"जब दुनिया सोचेगी, डिजिटल, दुनिया सोचेगी भारत" यह किसका विज़न (Vision) है ?  

उ०-NASSCOM (National Association of Software and Services Companies)

प्र० 51 -TIFR की स्थापना कब हुई ? 

उ०-TIFR की स्थापना 1 जून 1945  को हुई थी । 

प्र० 52- टीआईएफ़आर  (TIFR) क्या है ? 

उ०-टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च (TIFR) मुंबई में स्थित एक सार्वजनिक डीम्ड रिसर्च 

    यूनिवर्सिटी है।

प्र० 53- भारत  मे NIIT की शुरुआत कब हुई ? 

उ०-भारत मे NIIT की शुरुआत वर्ष 1981 मे हुई । 

प्र० 54-भारत में इंटरनेट का जनक कौन है?

उ०-श्री बृजेंद्र कुमार सिंघल

प्र० 55- ECIL का फुल फॉर्म क्या है ? 

उ०-Electronics Corporation of India Ltd.

प्र० 56-भारत में ई-कॉमर्स का जनक कौन है?

उ०-श्री के. वैथीस्वरानी

प्र० 57- भारत की प्रथम ई-कॉमर्स वेबसाईट कौन सी थी ?

उ०-Fabmart.com 

प्र० 58- ISI की स्थापना कब हुई ?

उ०-Indian Statistical Institute की स्थापना वर्ष 1931 मे कोलकत्ता मे हुई थी । 

प्र० 59-भारत मे पहले ऐनलॉग कंप्युटर का निर्माण किसने किया ? 

उ०-श्री समेन्द्र कुमार मित्रा और सौमयेन्द्र मोहन बोस ने 

प्र० 60- आधार बायोमेट्रिक आईडी सिस्टम की स्थापना कब हुई ? 

उ०-वर्ष 2009 मे 

प्र० 61- ISI ने रूस से कौन सा कंप्यूटर खरीदा था?

उ०-URAL-1

प्र० 62- भारत मे बहुराष्ट्रीय कॉम्पनियों का आगमन कब हुआ ? 

उ०-1990 मे सॉफ्टवेयर विकास के लिए बहुराष्ट्रीय कंपनियां (MNC) का भारत में आगमन हुआ । 

प्र० 63- भारत मे एंड्रॉयड फोन कब आया ? 

उ०-जुलाई 2009 में एचटीसी मैजिक (HTC Magic) के लॉन्च के साथ भारत को एंड्रॉइड फोन 

    मिला। 

प्र० 64-भारत में पेटीएम की शुरुआत कब हुई?

उ०-अगस्त -2010

प्र० 65-भारत में इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग (DoE) की स्थापना कब हुई?

उ०-वर्ष  1970 

प्र० 66-भारत में राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) की स्थापना कब हुई?

उ०-वर्ष  1975 मे 

प्र० 67- IIT/कानपुर ने  वर्ष 1978 मे  किसी IIT स्ट्रीम  में  पहला B.Tech प्रोग्राम 

    शुरू किया था ?

उ०-कंप्युटर साइंस मे 

प्र० 68- कब लेखांकन सॉफ्टवेयर उत्पाद कंपनी टैली की स्थापना हुई थी।

उ०-वर्ष  1980 मे 

प्र० 69-ट्रेड यूनियनों ने किस वर्ष को "कंप्यूटरीकरण विरोधी वर्ष" के रूप में मनाया।

उ०-ट्रेड यूनियनों ने 1984 को "कंप्यूटरीकरण विरोधी वर्ष" के रूप में मनाया।

प्र० 70-दूरसंचार विभाग (DoT) की स्थापना किस वर्ष में हुई थी।

उ०-वर्ष 1985 मे 

प्र० 71- SIM का फुल फॉर्म क्या होता है ? 

उ०-सब्स्क्राइबर आइडेंटिटी मोडूयल  (Subscriber Identity Module)

प्र० 72-भारत मे किस कंपनी ने पहला सुपर कंप्युटर खरीद था ? 

उ०-एशियन पैन्टस 

प्र० 73-डिजिटल इंडिया का शुभारंभ कब हुआ ?

उ०-1 जुलाई 2015 

प्र० 74-डिजिटल इंडिया का शुभारंभ किसने किया?

उ०- प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी

प्र० 75- डिजिटल इंडिया क्या है ? 

उ०-डिजिटल इंडिया भारत को डिजिटल रूप से सशक्त समाज और ज्ञान अर्थव्यवस्था में बदलने       की दृष्टि से भारत सरकार का एक प्रमुख कार्यक्रम है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ऑफिस मे पेपर/ कागज का सही उपयोग

भारत मे कंप्युटर युग का प्रारंभ और विकास

हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर क्या है?